episode 5

Season 1                             episode 5

वो लड़का थोड़ा उदास हो जाता है फिर अगली सुबह उसको पता चलता है की किसी कारण से वो अपने गाओ जा रहे है ! लड़का थोड़ा उदास रहता है कल रात वाले हादसे को लेकर पर वो अपने आप पर कंट्रोल और तैयारी करने लगता है गाओ जाने की वो अंदर ही अंदर खुस था क्यूकि गाओ में उसका रहता है वो खुश था क्यूकि वो उससे 2 साल बाद मिलने वाला था बहुत टाइम हो गया था उससे मिले हुए उसे ! वो इस ख़ुशी को  लेकर जाने की तैयारी में  लग गया ! अगले दिन वो गाओ पहुंच जाता है वो उसे ढूंढ़ने लगता पर वो उससे कही भी नहीं मिलती है वो थोड़ा उदास हो जाता है और घर लौट जाता है अगले दिन वो फिर जाता है वो उसे दिख जाती है ये देख कर उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता है वो उसके पास जाने की सोचता है पर वो जा नहीं पता है ! फिर भी वो खुश था की वो दिखी तो सही ! वो खुस होकर घर आ जाता है ! उसके पास पंख थे और उसको शक्तिया के बारे में  भी सब पता था जिस कारण वो हर रात 12 बजे छत पर जाता फिर अपने पंख खोल कर पूरे आसमान में घूमता था सारे गाओ में खभर फेल गई थी की कोई है जो रात को सुनहरे पाँखो के साथ आसमान में उड़ता है पर किसी को भी नहीं पता था की वो है कौन ? सब बस उसे उड़ते हुए देखते है पर कोई नहीं जान पाता है की वो कौन है और कहा से आया हुआ है और कहा गायब हो जाता है ! वो लड़का उसको बताना चहाता थी पुरे गाँव में जिस आदमी के बारे में चर्चा हो रही है वो खुद वही है ! उस गाँव में उसका एक दोस्त भी रहता था जिसकी शादी होने वाली थी उसने सोच लिया था की वो उसकी शादी में सब कुछ उसको बता देगा पर उससे पहले ही उसके दोस्त उसको बताते है की वो अब किसी और को पसंद करती है पर वो नहीं मानता है वो कहता है की ऐसा कुछ नहीं है वो यकीन नहीं करता है और उनकी बातो को नज़रअंदाज़ कर देता है फिर कुछ ऐसा होता है की उसकी जिंदगी एक नया मोड़ ले लेती है एक दिन उसे किसी काम से उसके घर के सामने वाले घर जाना होता है वो जाता है पर उसकी निगाहे उसको ही ढूंढ़ने में लगी हुई थी तभी अचानक वो देखता है की वो लड़की एक घर में जा रही है वो भी सबसे नज़रे बचा कर ! उसे थोड़ा अजीब लगता है क्यूकि उस घर  में कोई नहीं रहता है वो भी 10 सालो से ! फिर वो देखता है की एक लड़का उसी तरफ जा रहा होता है उसे शक होता है वो जिस घर में काम से गया था उस घर में एक लड़की रहती है जो उसके और उस लड़की बारे में जानती थी और वो हमेशा उसे कहती थी की वो लड़की सिर्फ उससे ही प्यार करती है वो दोनों देख रहे होते है की वो लड़की और लड़का उसी घर में जा रहा होता है वो लड़का उसपर गुस्सा करता है और उन दोनों का पीछा करने लगता है वो उनके पीछे जाने लगता है तो वो लड़की भी उसके साथ जाने लगती है ! अचानक वो दोनों देखते है की जो लड़का और लड़की उस घर में गए हुए थे वो आपस में.......
to be continue

by------Sarwar

Comments